हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश सरसा में बूंद...

    सरसा में बूंदाबांदी, फिर बढ़ी ठिठुरन

    Dirzzle in sirsa
    Dirzzle in sirsa by Vijay Sharma

    मौसम का फिर बदला मिजाज  | Drizzle in Sirsa

    सरसा (सुनील वर्मा/सच कहूँ)। दो-तीन दिन धूप खिलने के बाद सरसा में सोमवार अल सुबह मौसम का मिजाज फिर बदल गया। हल्की बूंदाबांदी (Drizzle in Sirsa) के चलते ठिठुरन बढ़ गई और लोग गर्म वस्त्रों का सहारा लेते नजर आए। वहीं हरियाणा कृषि विवि के मौसम विज्ञान विभाग, हिसार ने पूर्वानुमान जारी किया है। विभागाध्यक्ष एमएल खिच्चड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 6 जनवरी से लेकर 8 जनवरी की रात तक मौसम में बदलाव रहेगा। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश की भी संभावना बनी रहेगी। बारिश के मौसम के दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान के नजदीक रहने से ठिठुरन बनी रहेगी। हालांकि इस बदलते मौसम में सुबह के वक्त तीन दिनों तक धुंध कम रहेगी। लेकिन दिन के वक्त सूर्य कम चमकने की संभावना के चलते ठंड बरकरार रहेगी।

    दिसंबर 2019 ने तोड़ दिए थे सर्दी के रिकॉर्ड

    गौरतलब है कि दिसंबर 2019 ने सर्दी का 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और 15 तारीख के बाद से लगातार ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया। 2020 में जनवरी माह में धूप खिलने के बाद सर्दी से परेशान आमजन को राहत महसूस हुई।

    बदलते मौसम में तापमान कभी ऊपर तो कभी नीचे रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए खुद को बीमारियों से बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय।

    • प्रतिदिन 4 से 5 गिलास गर्म पानी पीना चाहिए।
    • पारंपरिक हीटर के बजाय तेल वाले हीटर का प्रयोग करें, क्योंकि पारंपरिक हीटर वातावरण को शुष्क कर देते हैं।
    • शरीर को ऊनी कपड़े, दस्ताने, टोपी, मोजे आदि से गर्म रखें।

    बुजुर्ग बरतें सावधानी

    • ज्यादा ठंड में मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक न करें।
    • ज्यादा फैट वाली चीजें ना खाएं।
    • कलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण रखें।
    • नमक का सेवन कम करें।
    • मीठा अधिक खाने से बचें।
    • फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।
    • थोड़ा-थोड़ा व्यायाम जरूर करें।

    बच्चों का रखें खास ख्याल

    • सर्दी में बच्चों को बुखार व लूज मोशन हो सकता है। इन्हें नजरअंदाज न करें।
    • बच्चे को पानी को उबाल कर गुनगुना पानी ही पिलाएं।
    • अधिक तेल और मसाले वाले खाने से परहेज करें।
    • छह महीने तक के बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर ठंडे वातावरण से बचाएं।
    • बच्चों को इंफेक्शन से बचाने के लिए हाथ साबुन से धुलवाएं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।