हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शराबी पति ने ...

    शराबी पति ने पत्नी व बच्चों को पीटकर बाहर निकाला

    Sangrur News
    Sangrur News: संगरूर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा

    पुलिस टीम के साथ भी धक्का-मुक्की, मामला दर्ज

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Hisar News: बरवाला-जींद मार्ग पर स्थित ज्ञानपुरा गांव में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। एक बार मामला सुलझने के बाद शराबी पति ने रात को फिर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। शराबी ने पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए। ज्ञानपुरा निवासी महिला मीना ने उसके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर डायल-112 पर की।

    सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो शराबी ने शराबी ने पुलिसकर्मियों के साथ भी झगड़ा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला मीना की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। थाने में दी शिकायत में ज्ञानपुरा निवासी मीना ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति हर रोज शराब पीकर घर आता है व उसके साथ व बच्चों के साथ बदसलूकी करते हुए मार पिटाई करता है। एक दिन पहले भी उसके पति अशोक ने उनके साथ मारपीट की थी। इसके बाद देर रात तक पति शराब पीकर घर आया तो उसने उसके साथ बच्चों के साथ मार पिटाई करने शुरू कर दी।

    महिला मीना ने बताया कि खुद का बचाव करने के लिए उसने पति अशोक को जब धक्का दिया तो वह फर्श पर गिर गया। इससे गुस्से में आकर अशोक ने तेजधार हथियार(गंडासा) लेकर पत्नी व बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं शराबी अशोक ने पत्नी व बच्चों पर वार करने के लिए उनका पीछा भी किया। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसे व बच्चों को पति अशोक से जान का खतरा है। इसलिए अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। फिलहाल शराबी अशोक पुलिस गिरफ्तार से बाहर है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– भीड़ वाले इलाके में गिरे बिजली के पोल, बड़ा हादसा टला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here