हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तेल खत्म होने...

    तेल खत्म होने पर लगा लम्बा जाम, जेसीबी से खुलवाया जाम

    Kaithal News
    Kaithal News: तेल खत्म होने पर लगा लम्बा जाम, जेसीबी से खुलवाया जाम

    एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता, लोग हुए परेशान

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: कैथल के करनाल चौक पर सोमवार को एक ट्रक का तेल खत्म हो गया। इस कारण लम्बा जाम लग गया। बीच चौक पर ट्रक रुक जाने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी की सहायता से ट्रक को हटवाया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को एक लोडिड ट्रक जैसे ही करनाल चौक पर पहुंचा तो वहीं रुक गया। Kaithal News

    ड्राईवर ने बताया कि तेल खत्म होने के कारण रुक गया है। इसी बीच एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। एम्बुलेंस काफी देर तक हूटर बजाती रही लेकिन जाम के कारण उसे भी रास्ता न मिल सका। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा जेसीबी बुलाकर ट्रक को साइड में लगवाकर वाहनों का जाम खुलवाया। बता दें कि करनाल चौक व्यस्त चौक है। पल भर में यहाँ जाम लग जाता है। इसी के चलते यहाँ पुलिस के जवान हर समय तैनात रहते हैं। Kaithal News

    यह भी पढ़ें:– मतदान का दिन किसी त्योहार से काम नहीं… एडवोकेट मालती अरोड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here