हमसे जुड़े

Follow us

24.7 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    Dussehra 2023: कब है विजयदशमी, जाने तारीख और दशहरे का महत्त्व, रावण दहन मुहूर्त

    Dussehra 2023
    Dussehra 2023: कब है विजयदशमी, जाने तारीख और दशहरे का महत्त्व, रावण दहन मुहूर्त

    Dussehra 2023 Date: दशहरा या विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दरअसल दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, और भगवान श्रीराम ने भी इसी दिन रावण का वध किया था। यह त्योहार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन मनाया जाता है। तो इस लेख में आज हम आपको बताएंगे की इस साल दशहरा का त्योहार कब और किस दिन मनाया जाएगा।

    Red Grapes Benefits: लाल अंगूर खाने से मिलते हैं ये 5 बेहतरीन फायदे, आजमा कर देखिए, भूल जाओगे सारे फल!

    कब मनाया जाएगा दशहरा? Dussehra 2023 Date

    दशहरा पर रावण दहन के लिए प्रदोष काल मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर की शाम 5:44 मिनट से शुरू होकर 24 अक्टूबर को दोपहर 3:14 मिनट तक रहेंगी। पंचांग के अनुसार इस साल विजयदशमी का पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन शाम को 6:35 से लेकर 8:30 के बीच में रावण दहन किया जाएगा ।

    Dussehra 2023
    Dussehra 2023: कब है विजयदशमी, जाने तारीख और दशहरे का महत्त्व, रावण दहन मुहूर्त

    शस्त्र पूजन मुहूर्त | Dussehra 2023 Date

    दशहरा से एक दिन पहले शस्त्र पूजन किया जाता है, भगवान राम ने भी रावण का वध करने से पहले देवी दुर्गा और शस्त्र का पूजन किया था। दशहरे पर विजय मुहूर्त पूजन के लिए श्रेष्ठ है। इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2:04 से दोपहर 2:49 मिनट तक रहेगा। दशहरे पर शस्त्र पूजन 23 अक्टूबर दोपहर 1:58 से दोपहर 2:43 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

    Gray/White Hair Remedy: सफेद बालों को करें जड़ से काला ये तेल, बाल झड़ने की समस्या भी होगी खत्म

    दशहरे का महत्त्व

    दशहरा जिसे विजयदशमी भी कहा जाता है, यह पर्व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को आता है। विजयदशमी यानी दशहरा नवरात्रि खत्म होने के अगले दिन मनाया जाता है दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने रावण का वध करने से पहले 9 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना की थीं और 10वें दिन रावण का वध कर दिया था।

    Hand Wrinkles: हाथों की झुर्रियों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय

    दशहरे के दिन इस पक्षी का दिखना है शुभ

    दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर इस दिन आपको नीलकंठ के दर्शन हो जाए तो आपके सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। नीलकंठ पक्षी को भगवान का प्रतिनिधि माना गया है। दशहरे पर नीलकंठ पक्षी के दर्शन होने से पैसों और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। यह मान्यता है कि यदि दशहरे के दिन किसी भी समय नीलकंठ दिख जाए तो इससे घर में खुशहाली आती है और वहीं, जो काम करने जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलती है।

    Ginger Benefits: औषधीय गुणों से भरपूर है Ginger, जानें इसके चमत्कारी 7 फायदे

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here