हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी सेक्टरों के प...

    सेक्टरों के पार्क में उड़ रही धूल-मिट्टी

    Sectorwasi-Park

    पार्क में घास सूख चुकी है, पेड़ भी सूखने की कगार पर

    • 27 लाख रुपये बकाया होने से एक साल से काटा है बिजली कनेक्शन

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते शहर के पॉश इलाकों में बनाये गए पार्कों की हालत भी खस्ताहाल हो चुकी है। इससे पार्क में घास सूख चुकी है, पेड़ भी सूखने की कगार पर हैं। पार्कों में धूल मिट्टी उड़ती रहती है। पार्कों की यह खस्ताहाल बिजली कनेक्शन काटे जाने से हुई है। बिजली निगम ने पार्कों के 27 लाख रुपये बकाया होने पर एक साल पहले कनेक्शन काट दिया गया। इससे पार्कों में बिजली कनेक्शन नहीं होने से ट्यूबवेल से सप्लाई बंद हो गई।

    सेक्टरवासी काट रहे हैं चक्कर

    सेक्टर 19 व 20 में अलग अलग क्षेत्र में पार्क बने हुए हैं। सेक्टर 20 के पार्ट 3 में पार्क की हालत सबसे खराब है। यहां पर दीवार टूट चुकी है। इसी के साथ पार्क में पेड़ पौधे भी कहीं नजर नहीं आते हैं। पॉश कॉलोनी वासी पार्क की सुविधा नहीं होने से दूसरी कॉलोनी के पार्क में जाकर भ्रमण कर रहे हैं। इसी के साथ पार्कों की दशाा सुधारने के लिए हरियाणा विकास प्राधिकरण विभाग अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।

    क्या करें परेशान है

    सेक्टरवासी नरेंद्र सिंह शम्मी, राजेंद्र कुमार ने बताया कि पार्कों की हालत खराब हो चुकी है। पार्कों में पानी की सुविधा नहीं है। इससे घास सुख चुकी है। धूल मिट्टी उड़ती रहती है। इससे पार्क में जाने का मन ही नहीं करता है। पार्कों के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।