हमसे जुड़े

Follow us

33.6 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा बिजली कर्मचार...

    बिजली कर्मचारियों ने फूंका बिजली मत्री का पुतला

    Demand

    अगर नहीं मानी मांगे तो होगी हड़ताल

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेंद्र दहिया)। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि उन्होंने आज बिजली मंत्री की हठधर्मिता के चलते यहां पर प्रदर्शन किया है और इसमें सैकड़ों बिजली कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कई मांगे सरकार के पास लंबित पड़ी हुई है जो आज तक पूरी नहीं हुई है। अगर यही हाल रहा तो आगे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। बिजली मंत्री का पुतला फूंकने का कार्यक्रम आज शुरू किया गया है यह लगातार चलता रहेगा अगर इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो हड़ताल की जाएगी। सुरेंद्र राठी प्रदेश अध्यक्ष ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन ने कहां की पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और इसके अलावा कई अन्य मांगे हैं जो अभी तक लंबित पड़ी हुई हैं। अगर सरकार ने मांगों को नहीं माना तो आगामी 22 नवंबर को 1 दिन की हड़ताल की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here