हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर: नर्स ...

    जालंधर: नर्स का हत्यारा मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार

    Amritsar

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के जालंधर में पर्ल अस्पताल में काम करने वाली नर्स की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारे को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त गुरशरण सिंह संधू ने शुक्रवार को बताया कि एक तरफा प्यार में विफल रहने पर सिरफिरे आशिक ने बुधवार देर रात ग्रीन माडल टाउन के पास स्थित पर्ल अस्पताल की नर्स की पीठ पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। नर्स को बचाने आई उसकी सहेली पर भी चाकू से कई वार किए थे। सहेली की हालत आज भी गंभीर बनी है। मृतका की पहचान बलजिंदर कौर और उसकी घायल सहेली ज्योति के रूप में हुई है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामला ट्रेस करते हुए आरोपी सतिगुरू निवासी गांव टिब्बा जिला फतेहगढ़ साहिब को नगर परिषद कार्यालय मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।

    क्या है मामला

    घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी कैद हो गया था। मृतका के मोबाइल फोन में भी आरोपी की तस्वीर थी और उसका नंबर ब्लाक किया हुआ था जिसके बाद पुलिस का शक गहरा गया। पचास से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि आरोपी हत्या के बाद बस स्टैंड गया और वहां से मंडी गोबिंदगढ़ के लिए निकल गया था।
    मंडी गोबिंदरगढ़ नगर परिषद के कार्यालय में माली के तौर पर तैनात हत्यारे सतिगुरू ने पूछताछ में बताया कि वह लगभग चार महीने पहले ही सोशल मीडिया से नर्स बलजिंदर कौर के संपर्क में आया था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन बलजिंदर कौर द्वारा सहमति नहीं देने पर उसने नर्स की हत्या कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here