हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश Dantewada Nax...

    Dantewada Naxal Encounter: दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों-माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    Encounter with Security Forces

    Dantewada Naxal Encounter: दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा से लगे घने जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियारों और नक्सल सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 3 मार्च को Dantewada के गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमलनार, गिरसापारा और नेलगोड़ा गांवों के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा हथियार और सामग्री छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया। Dantewada News

    इस अभियान में District Reserve Guard और Bastar Fighters के जवानों को शामिल किया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल) राहुल कुमार उइके कर रहे थे। सुरक्षाबल संदिग्ध क्षेत्र में पहुंचकर सघन तलाशी अभियान और घेराबंदी कर रहे थे। इसी दौरान रात के समय घात लगाकर बैठे भैरमगढ़ एरिया कमेटी से जुड़े लगभग दस माओवादियों ने अचानक पुलिस दल पर हमला कर दिया। माओवादियों ने स्वचालित हथियारों से लगातार फायरिंग शुरू कर दी।

    सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई के बाद माओवादी दबाव में आ गए

    सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सुरक्षित स्थिति में पहुंचकर माओवादियों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद जब उनकी ओर से गोलीबारी जारी रही तो जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की प्रभावी कार्रवाई के बाद माओवादी दबाव में आ गए और अंधेरे व घने जंगल का फायदा उठाकर वहां से भाग निकले।

    मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब इलाके में सर्च अभियान चलाया गया तो एक नक्सली का शव बरामद हुआ। उसके पास से एसएलआर और इंसास राइफल, पिस्टल, वॉकी-टॉकी सेट, मैगजीन, जिंदा कारतूस और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार मृत नक्सली की पहचान राजेश पुनेम के रूप में हुई है, जो भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य था। उस पर सरकार की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

    सुरक्षाबलों ने संभावित आईईडी और घातक हमलों की आशंका को देखते हुए पूरे इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरती और व्यापक तलाशी अभियान चलाया। अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित रूप से दंतेवाड़ा मुख्यालय लौट आए। इस कार्रवाई में किसी भी सुरक्षा कर्मी को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षाबलों की निगरानी और सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि नक्सली गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके। Dantewada News