हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Agra:‘आगरा एयरपोर्ट को तुरंत कर दो खाली’! सुरक्षा एजेंसियां सतर्क! जानें क्या है माजरा?

    Agra Airport News
    Agra Airport:‘आगरा एयरपोर्ट को तुरंत कर दो खाली’! सुरक्षा एजेंसियां सतर्क! जानें क्या है माजरा?

    Agra airport Bomb threat email: आगरा। उत्तर प्रदेश स्थित आगरा हवाई अड्डे को सोमवार सुबह ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने दावा किया कि हवाई अड्डे पर विस्फोटक बैग में छिपाकर रखा गया है और तत्काल हवाई अड्डे को खाली करने की चेतावनी दी गई। Agra News

    यह धमकीपूर्ण ईमेल ‘रोड किल’ नामक ईमेल खाते से भेजा गया था, जिसमें लिखा गया कि इस धमकी के पीछे ‘रोड किल’ और ‘क्यो’ नामक व्यक्ति अथवा संगठन हैं। इस ईमेल के बाद आगरा एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हवाई अड्डे की प्रमुख सुरक्षा अधिकारी सुकीर्ति निगम ने शाहगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर स्थान पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    देश के कई हवाई अड्डों को इस प्रकार की धमकियाँ मिल चुकी हैं

    गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश के कई हवाई अड्डों को इस प्रकार की धमकियाँ मिल चुकी हैं। 27 मई को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी ने कंट्रोल रूम में फोन कर धमकी दी थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।

    इसी प्रकार 18 अप्रैल को कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर भी एक सिरफिरे द्वारा बम की झूठी सूचना देने से अफरा-तफरी मच गई थी। उसने दावा किया था कि एक 72-सीटर विमान में बम रखा गया है, जबकि जांच में पता चला कि वहां ऐसे विमान का संचालन ही नहीं होता। इन घटनाओं के मद्देनज़र हवाई अड्डों की सुरक्षा को लेकर केंद्र और राज्य एजेंसियों ने सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। Agra News

    Draupadi Murmu Gorakhpur visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा: देंगी ये महत्वपूर्ण सौगात…