हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home देश Alien News: अ...

    Alien News: अंतरिक्ष में मिले एलियन के प्रूफ, नासा हुई उन्हें खोजने में मसरूफ

    Alien News
    Alien News: अंतरिक्ष में मिले एलियन के प्रूफ, नासा हुई उन्हें खोजने में मसरूफ

    Alien News: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष की एक फोटो शेयर करते हुए कहा है कि अंतरिक्ष में एक खगोलीय पिंड या यूं कहें कि एक पकौड़ी के आकार जैसी अनूठी चीजें दिखाई दे रही हैं। नासा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फोटो के बारे में लोगों की राय जानी है। इस पर लोगों ने भी अपनी अलग-अलग राय पेश की है। बहुत से लोगों ने इस फोटों पर मजेदार जवाब शेयर किए हैं।

    Icc World Cup 2023: Jio ने Airtel को छोड़ा पीछे, क्रिकेट के दीवानों के लिए खुशखबरी

    कुछ लोगों का कहना था कि यह एलियन यान है जिसमें एलियन बैठकर आते हैं। नासा ने इस बारे में लिखा कि यह जो आकृति अंतरिक्ष में दिखाई दी है वह शनि ग्रह के चंद्रमा के पैन की दो तस्वीरे हैं एक ब्लैक एंड दूसरी व्हाइट। दोनों तस्वीरें जो ली गई हैं वो अलग-अलग कोण से ली गई हैं। बार्इं तरफ से ली गई तस्वीर चंद्रमा के ऊपर से ली गई तस्वीर है तथा दार्इं तरफ से ली गई तस्वीर चंद्रमा के नीचे से ली गई तस्वीर है। चंद्रमा के मध्य बिंदू के चारों ओर एक सपाट कटक है और इस पर रेखाएं ऐसी दिखाई दे रही हैं जैसे कि इसकी सतह पर खुरची हुई हों। Alien News

    नासा ने बताया कि यह 83000 मील यानि 134,000 किमी. की ऊंचाई पर हर 13.8 घंटे में एक कक्षा पूरी करता है। पैन के भूमध्य रेखा के चारों ओर का कटक शनि के चंद्रमा एटलस के सामने है और चंद्रमा को विशिष्ट डंपलिंग यानि पकौड़ी जैसे आकार देता है। आगे नासा ने बताया कि शनि के चंद्रमा की खोज पहली बार 1990 में वोयाजर 2 अंतरिक्ष यान द्वारा की गई थी। पैन की ये हालिया तस्वीर चंद्रमा के 15300 मील यानि 24600 किमी. के भीतर से गुजरते समय कैसिनी अंतरिक्ष यान से ली गई तस्वीर है। बता दें कि नासा ने जो पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली है उसको 2.3 लाख से भी अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोगों ने इस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने इसे एलियन का जहाज नाम दिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here