कनाडा: सड़क हादसे में 69 लोग घायल

Published On

ओटावा (एजेंसी)। कनाडा के सेंट यूस्टचे में तीन वाहनों की टक्कर के बाद दो स्कूली बसों में मंगलवार को आग लग गयी, जिसके कारण कम से कम 69 लोग घायल हो गए, जिसमें अधिकतर स्कूली बच्चे हैं।

सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार दो स्कूली बसों के आगे चल रहा एक वाहन अचानक रूक गया, जिसके कारण तीनों वाहनों में टक्कर हो गयी और फिर आग लग गई। यह दुर्घटना मंगलवार को पूर्वाहन 10 बजे हुई और उस समय बसों सात से 12 वर्ष उम्र के 50 से अधिक बच्चे थे, जो ग्रीष्मकालीन शिविर में जा रहे थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts