हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home देश फतेहाबाद :युव...

    फतेहाबाद :युवक ने नहर में कुदाई कार, पति-पत्नी सहित 11 वर्षीय बच्चे की मौत

    Suicide

    बेटी द्वारा लव मैरिज कर लिए जाने के बाद से आहत था परिवार | Suicide

    फतेहाबाद। हरियाणा में फतेहाबाद के रतिया इलाके में व्यक्ति ने पत्नी और बेटे के साथ नहर में कार कूदा दी। (Suicide) इसमें तीनों की मौत हो गई। घटना रविवार शाम के बाद की बताई जा रही है। लेकिन शव सोमवार सुबह निकाले गए। मृतक के परिजनों का कहना है कि बेटी द्वारा लव मैरिज कर लिए जाने के बाद से परिवार आहत था। इस वजह से ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    जानकारी के मुताबिक, निरंजन (51) अपनी पत्नी नीलम और 11 वर्षीय बेटे अर्श के साथ सोमवार शाम से गायब था। वे तीनों घर में बिना किसी को बताए कार में निकले थे। निरंजन के भाई का कहना है कि वह बेटी द्वारा लव मैरिज कर लिए जाने से परेशान था और पिछले कई दिनों से डिस्टर्ब चल रहा था।

    पुलिस कर रही मामले की जांच | Suicide

    • निरंजन के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद उसके भाई ने रविवार
    • रात को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।
    • 0इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की रतिया में रत्नगढ़ के पास नहर में एक कार गिरी हुई है।
    • पुलिस ने जाकर देखा तो उसमें निरंजन, पत्नी नीलम और बेटे अर्श के शव थे।
    • स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने नहर में गाड़ी कूदाई थी।
    • फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।