हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लोनी के चिरोड...

    लोनी के चिरोड़ी मार्ग पर बाईक में लगी भीषण आग

    Ghaziabad-News-

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविन्द्र सिंह )। देश राजधानी दिल्ली के पास लोनी क्षेत्र में चिरोड़ी मार्ग पर अचानक उस वक्त अफरातफरी मच गई । जब एक बाइक सवार युवक अचानक ही सड़क पार कर रही गाय से बाइक के साथ जा टकराया। युवक की बाईक जैसे ही गाय से टकराई तो बाइक सवार युवक छिटक कर दूर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक बाइक को दूर तक घसीटता हुआ ले गया और इस दौरान बाइक में भीषण आग लग गई। हालांकि सड़क पर चल रहे राहगीरों ने बाइक में लगी आग को बुझाने का खूब प्रयास किया।लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में धूं -धूं कर पूरी बाइक जलकर राख हो गई ।

    बाइक सवार युवक ने बताया

    बाइक सवार युवक ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। अचानक की सड़क पार कर रही एक गाय से उसकी बाइक जा टकराई और बाइक सड़क पर ही फिसल गई और वह खुद बाइक से दूर जा गिरा और इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आने वाले ट्रक की चपेट में बाइक टकरा गई और दूर तक घिसटती चली गई।इसी दौरान सड़क पर घिसटने से बाइक में आग लग गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे बाईक सवार युवक की जान बच गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here