हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश नई दिल्ली-झां...

    नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस में लगी आग

    Fire

    नई दिल्ली (एजेंसी)। नई दिल्ली-झांसी ताज एक्सप्रेस के एक एसी कोच में शनिवार सुबह हरियाणा के असौती रेलवे स्टेशन पर आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि ब्रेक जाम होने की वजह से यह आग लगी। सुबह करीब सात बजे एसी कोच से धुआं निकलते हुए देखे जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए ट्रेन को निजामुद्दीन और पलवल के बीच पड़ने वाले हरियाणा के असौती स्टेशन पर रोक दिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझा दी गई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।