हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Türkiye Fire News: तुर्की में आग, 76 की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित

    Türkiye Fire News
    Türkiye Fire News: तुर्की में आग, 76 की मौत, राष्ट्रीय शोक घोषित

    अंकारा, (एजेंसी)। तुर्की के उत्तर पश्चिमी बोलू प्रांत में स्थित कार्तलकाया स्की रिसॉर्ट होटल में भीषण आग लग गई जिसके कारण 76 लोग मारे गए। इस हादसे के सिलसिले में 9 लोगों को हिरासत में लिया गया है। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने इसकी जानकारी दी। देश में बुधवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। Türkiye Fire News

    एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार को घटनास्थल पर मीडिया से बात करते हुए येरलिकाया ने पुष्टि की कि खोज और बचाव अभियान पूरे किए जा चुके हैं। हिरासत में लिए गए लोगों में होटल मालिक भी शामिल है। मंत्री ने बताया, दुर्भाग्य से, मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गई। हमारी टीमों ने खोज और बचाव कार्य पूरा कर लिया। मामले की जांच जारी है। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने बुधवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। उन्होंने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘कल पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि जिन लोगों ने किसी भी तरह से ऐसी आपदा को अंजाम दिया, जिनकी लापरवाही और गलती है, उन्हें कानून के सामने जवाबदेह ठहराया जाएगा।” उन्होंने कहा कि घायलों में से 17 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, और अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि 12 मंजिला लकड़ी के होटल में स्थानीय समयानुसार 03:27 बजे आग लगी थी। होटल में बिजी होलीडे सीजन में 238 मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था थी।

    बोलू प्रांतीय गवर्नर अब्दुल अजीज आयडिन के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग चौथी मंजिल के रेस्तरां में लगी थी, जो ऊपर की ओर फैल गई। अलर्ट मिलने पर, शहर के केंद्र, करीबी जिलों और आस-पास के इलाकों से अग्निशमन दल, खोज और बचाव यूनिट और चिकित्सा दल भेजे गए। तुर्की की अनादोलु एजेंसी ने बताया कि अधिकारियों ने आग बुझाने के प्रयासों के दौरान होटल से लगभग 230 मेहमानों को निकाला। Türkiye Fire News

    Indian fishermen Releases: श्रीलंका ने 41 भारतीय मछुआरे और किए रिहा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here