हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश Indian fisher...

    Indian fishermen Releases: श्रीलंका ने 41 भारतीय मछुआरे और किए रिहा

    Indian Fishermen Release
    Indian fishermen Releases: श्रीलंका ने 41 भारतीय मछुआरे और किए रिहा

    चेन्नई, (एजेंसी)। श्रीलंका द्वारा 41 भारतीय मछुआरे को और रिहा किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को तमिलनाडु के 41 मछुआरे चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका की नौसेना ने इन मछुआरों को 8 सितंबर, 2024 को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। Indian Fishermen Release

    श्रीलंकाई अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद मछुआरे मंगलवार देर रात चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे। तमिलनाडु तटीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 41 मछुआरों में से 35 रामनाथपुरम के निवासी हैं, जबकि अन्य नागपट्टिनम और पुदुकोट्टई जिलों के रहने वाले हैं। स्वदेश लौटने पर मछुआरों को नागरिकता सत्यापन, सीमा शुल्क जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अपने घर के लिए भेज दिया गया।

    तमिलनाडु मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मछुआरों का स्वागत किया और अलग-अलग वाहनों में उनके गृहनगरों तक परिवहन की व्यवस्था की। इससे पहले श्रीलंका ने तमिलनाडु के 15 मछुआरों के एक समूह को रिहा किया था, जो 16 जनवरी को चेन्नई पहुंचे थे। Indian Fishermen Release

    Gold Price Today: सोना महंगा, डॉलर कमजोर! जानें, एमसीएक्स पर आज की ताजा कीमतें

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here