हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पंचकूला में फ...

    पंचकूला में फायरिंग, दो घायल

    Ludhiana News
    सांकेतिक फोटो

    गोलियां चलाता सीसीटीवी में कैद हुआ लुधियाना का मोहित

    पंचकूला(सच कहूँ न्यूज)। सेक्टर-11 स्थित कोको कैफे एंड लॉन्ज के बाहर मंगलवार सुबह लगभग साढ़े 4 बजे गोलियां चलाई गईं। आरोपी युवक की पहचान हो गई है, इसके बावजूद अभी तक पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। पंचकूला सेक्टर 5 थाना एसएचओ सुखवीर सिंह विर्क का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए रेड की जा रही है। फायरिंग में आरोपी का दोस्त और एक बाउंसर घायल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हुई थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी पंजाब के लुधियाना जिला निवासी मोहित है। वह तीन दोस्तों के साथ क्लब में आया था। उनके साथ एक लड़की थी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, मोहित सुबह लगभग 4.40 पर अपनी महिला मित्र के साथ क्लब के बाहर आता दिख रहा है। इसके बाद वह पिस्टल निकालता है और फायर करता है। गोली उसके जानकार के पैर में लग जाती है। इसके बाद वह किसी पर दो फायर करता है।

    फायरिंग में एक बांउसर नरेश शर्मा भी घायल हो गया था, जो मोहित को क्लब में दाखिल होने से रोक रहा था। उसके बाएं हाथ में गहरा कट आया है। पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस केस की जांच कर रही है। बाउंसर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोल भी बरामद किए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here