हमसे जुड़े

Follow us

25.3 C
Chandigarh
Friday, April 10, 2026
More
    Home अन्य खबरें दिल्ली दंगा-2...

    दिल्ली दंगा-2020 में पहली सजा,एक व्यक्ति को पांच साल कैद

    Delhi Riots-2020 sachkahoon

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली में 2020(Delhi Riots-2020) के दंगे के एक मामले में यहां की एक अदालत ने गुरुवार को एक व्यक्ति को पांच साल कैद की सजा दी। माना जाता है वर्ष 2020 के दंगों के मामले में पहली बार किसी व्यक्ति को सजा मिली। इससे पहले कई आरोपी रिहा हो गए थे। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट्ट की अदालत ने दिनेश यादव को दंगा, लूटपाट और आगजनी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में परिस्थिति जन्य सबूतों के आधार पर दोषी ठहराते हुए में सजा दी। पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा स्थित इस अदालत ने गत छह दिसंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

    क्या है मामला

    यह मामला गोकुलपुरी के भागीरथी विहार का है, जहां 25 दिसंबर 2020 को दंगे(Delhi Riots-2020) हुए थे। अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि 150-200 लोगों की बेकाबू भीड़ ने कई मकानों पर हमले किए थे। बेकाबू लोगों की भीड़ द्वारा लूटपाट और आगजनी की घटनाएं की गई थी। दिनेश की पड़ोसी एक मुस्लिम परिवार ने लूटपाट आगजनी एवं दंगा करने के आरोप लगाया थे। दिनेश को तीन जून 2020 को एक अन्य अपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here