हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाईक चोर गिरो...

    बाईक चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू

    धूरी/संगरूर। (सच कहूँ/सुरेन्द्र सिंह) डीएसपी योगेश शर्मा धूरी के नेतृत्व में थाना सिटी धूरी पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों व घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का एक सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना सिटी धूरी में प्रैस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते डीएसपी धूरी योगेश शर्मा ने बताया कि थाना सिटी धूरी में 23 फरवरी 2023 को मनदीप कुमार का मोटरसाईकिल चोरी होने के चलते मामला दर्ज किया गया था। उसी दिन ही एक मोटर साईकिल और भी चोरी हुआ था।

    यह भी पढ़ें:– हादसे में महिला व दो बच्चों की मौत के बाद गांव में नहीं मनी होली

    इस संबंधी थाना सिटी धूरी पुलिस ने एसएचओ रमनदीप सिंह बावा के नेतृत्व में जांच दौरान जगतार सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव कुप्पकलां, थाना सदर अहमदगढ़ व सन्दीप सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी कुप्प कलां थाना सदर अहमदगढ़ को नामजद कर 6 मार्च को गिरफ्तार कर उससे चोरी का मोटरसाईकिल बरामद करवाया व 7 मार्च को आरोपियों से पूछताछ के आधार पर राजू पुत्र दलबारा सिंह निवासी रोहीड़ा व जग्गा सिंह पुत्र आजाद सिंह निवासी कुप्प कलां, थाना सदर अहमदगढ़ को नामजद कर इन आरोपियों से दो मोटरसाईकिल बरामद करवाए। इस तरह आरोपी जगतार सिंह, सुखजीत सिंह, राजू सिंह व जग्गा सिंह से कुल चोरी के 4 मोटरसाईकिल बरामद करवाए। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपियों से एक और मामले अधीन दर्ज चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया गया है।

    डीएसपी शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को विभिन्न धाराओं के तहत थाना सिटी धूरी में दर्ज मामले में हैपी खां पुत्र गोला खां निवासी कहेरू रोड धूरी को 8 मार्च को गिरफ्तार कर उससे घरों से चोरी किया गया सामान भी बरामद करवाया गया है। डीएसपी शर्मा ने शहरवासियोंं से अपील की कि वह अपने मौहल्लों में चौकीदार जरूर रखें व संदिग्ध लोगों की सूचना पुलिस को जरूर दें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here