Food For Good Cholesterol: हो रहा है शरीर डांवाडोल तो बहुत जरूरी है गुड कोलेस्ट्रॉल!

Food For Good Cholesterol
Food For Good Cholesterol: हो रहा है शरीर डांवाडोल तो बहुत जरूरी है गुड कोलेस्ट्रॉल!

Food For Good Cholesterol:आपको अगर अपना शरीर दुरुस्त रखना है तो आपको अपने शरीर का कोलेस्ट्रॉल गुड रखना बहुत ही जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे शरीर में जो कोलेस्ट्रॉल होता है वह दो तरह का होता है। एक अच्छा और एक बुरा। पहला गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। आजकल देखने में आता है कि अनियमित दिनचर्या के कारण तथा गलत खानपान के चलते बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है।

बैड कोलेस्ट्रॉल बहुत ही घातक सिद्ध हो सकता है। इसके बढ़ने से हार्ट अटैक, कैंसर एवं बीपी जैसी भयानक समस्याएं घर कर जाती हैं, जिनका नाम सुनते ही डर लगता है। वहीं दूसरी ओर, हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन को गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, जोकि हमारे शरीर के लिए बहुत अहम माना जाता है। क्योंकि इसी की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकालने को मजबूर हो जाता है, जिससे हमारा शरीर विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से बचा रह सकता है। अब आपके जहन में ये सवाल आ रहा होगा कि गुड कोलेस्ट्रॉल कैसे रह सकता है और इसको बढ़ाने का क्या तरीका है? तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको गुड कोलेस्ट्रॉल का तरीका बताने जा रहे हैं, इसके लिए क्या खाएं और क्या नहीं खाएं इसके लिए आपको जानना बहुत जरूरी है।

Food For Good Cholesterol
Food For Good Cholesterol: हो रहा है शरीर डांवाडोल तो बहुत जरूरी है गुड कोलेस्ट्रॉल!

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए गुड फूड्स

सबसे पहले आते हैं ड्राई फ्रूट्स: आपकी अच्छी सेहत के लिए बेहद गुणकारी, बहुत लाभदायक ड्राई फ्रूट्स होते हैं, जिनको आप अपनी दिनचर्या में शामिल करके अपने कोलेस्ट्रॉल को गुड बना सकते हैं। इसके लिए आप काजू, पिस्ता, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं।

सीड्स: शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ज्यादातर लोगों की पहली चॉयस सीड्स हैं। इनमें सीताफल, तरबूज, मेथी, अलसी आदि के बीज को शामिल किया जा सकता है, जोकि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में काफी मदद कर सकते हैं।

बीन्स: भरपूर पोषक तत्वों से युक्त बीन्स में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, विटामिन सी पाए जाते हैं, जोकि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

फल: पोषण का भंडार, भरपूर फलाहार माना जाता है। जैसे सेब, अंगूर, नाशपाती, कीवी, जामुन आदि फल गुड कोलेस्ट्रॉल के बेहतर माने जाते हैं। इनको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, जिसस आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने में मदद मिल सकती है।

नोट: लेख में दी गई जानकारी आपकी सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, यह किसी दवा का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं या किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। सच कहूँ इसकी पुष्टि नहीं करता है।