हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फूड सप्लाई सब...

    फूड सप्लाई सब इंस्टपेक्टर रिश्वत लेते काबू

    Jaipur News
    सांकेतिक फोटो

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। विजिलेंस टीम ने आदमपुर से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर जयदीप सिंह को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। टीम आरोपित को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो हिसार कार्यालय में लाई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव चुलीकलां निवासी डिपो होल्डर जगतपाल ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत दी थी। डिपो होल्डर का आरोप था कि आदमपुर में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का सब से इंस्पेक्टर सप्लाई की एवज में जयदीप सिंह उससे कमीशन मांग रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए विजिलेंस टीम गठित की गई। डिपो होल्डर जगतपाल ने मंगलवार की सुबह आदमपुर में फूड सप्लाई सब इंस्पेक्टर जयदीप सिंह को कमीशन के तौर पर मांगे गए 10 हजार की रिश्वत राशि हाथ में थमाई और विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। इस पर टीम ने तुरंत आरोपित फूड सप्लाई सब इंस्पेक्टर को रिश्वत की राशि सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here