हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश आईएमए के पूर्...

    आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का कोरोना से निधन

    Dr KK Aggarwal

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पद्म श्री से सम्मानित एंव भारतीय चिकित्सक संघ (आईएमए) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का कोरोना वायरस से निधन हो गया। अग्रवाल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनके निधन की जानकारी दी गई। वह 62 वर्ष के थे। ट्विटर पर जारी बयान में कहा गया, ‘हमें यह सूचित करते हुए अत्यधिक दु:ख हो रहा है कि हमारे प्रिय डॉ. के.के. अग्रवाल का कोविड-19 से लंबी लड़ाई के बाद नई दिल्ली में 17 मई की रात साढ़े ग्यारह बजे निधन हो गया। अग्रवाल यहां एम्स में भर्ती थे और पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

    बयान में कहा गया कि पद्म श्री से सम्मानित डॉ. के.के. अग्रवाल ने डॉक्टर बनने के बाद अपना जीवन लोगों के कल्याण और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में समर्पित कर दिया। डॉ. अग्रवाल हृदय रोग विशेषज्ञ थे। उन्हें 2005 में डॉ बीसी रॉय पुरस्कार मिला था और 2010 में पद्म श्री से नवाजा गया था। उनका जन्म पांच सितंबर 1958 को हुआ था। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से और एमबीबीएस नागपुर विश्वविद्यालय से किया था।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।