हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जानलेवा हमले ...

    जानलेवा हमले का चौथा वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    Kairana News
    Kairana News: जानलेवा हमले का चौथा वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: साढ़े तीन माह पूर्व गांव बसेड़ा में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    विगत 07 अगस्त को दिलशाद निवासी ग्राम बसेडा ने गांव के ही कुछ लोगो के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली कैराना पर मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच करके आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत दभेड़ी खुर्द चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी दानिश निवासी ग्राम बसेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। पुलिस अभी तक मामले में नामजद कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– झांसा–कुरुक्षेत्र रोड पर विकास की नई राह: पंडित जय भगवान शर्मा ने किया प्रीमिक्स कारपेटिंग कार्य का शुभारंभ