हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी पुलिस ...

    भिवानी पुलिस ने पकड़ा एक करोड़ फिरौती मांगने वाला आरोपी

    Bhiwani News
    Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में फिरौती मांगने का आरोपी। छाया: नितिन।

    आरोपी पर पहले भी 9 केस दर्ज, न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Bhiwani News: भिवानी पुलिस ने दवा विक्रेता से एक करोड़ की फिरौती मांगने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो दिल्ली के कॉमेडियन मुनव्वर की हत्या की प्लानिंग में भी संलिप्त रहा है। वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ 9 केस दर्ज हैं। भिवानी के दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि 13 नवंबर को कृष्णा कॉलोनी निवासी एक दवा विक्रेता ने पुलिस चौकी में आकर शिकायत दी थी। उसके पास विदेशी नंबर से कॉल आई थी।

    जिसमें उससे एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी व जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। जांच में साहिल कोकचा का नाम सामने आया था। जिसके बाद आरोपी साहिल कोकचा का नाम सामने आया था। इसके बाद आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। वहीं न्यायालय में आरोपी साहिल कोकचा को पेश करके 4 दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की। जिसमें आरोपी ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए। Bhiwani News

    दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ सिंह ने कहा कि आरोपी साहिल कोकचा ने वर्ष 2024 में भी भिवानी के एक शराब व्यापारी को धमकी भरी कॉल की थी। रिमांड के दौरान यह कबूला है। वहीं आरोपी साहिल कोकचा पिछले दिनों दिल्ली के कॉमेडियन मुनव्वर की हत्या की प्लानिंग में भी संलिप्त था। दिल्ली स्पेशल स्टाफ के साथ आरोपी की मुठभेड़ हुई और दिल्ली स्पेशल स्टॉफ टीम ने गिरफ्तार किया था। पूर्व के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ कुल 9 केस दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें:– विधायक खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग