हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 1 नवंबर से प्...

    1 नवंबर से प्रदेश के 100 और नए गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली

    24 hours electricity sachkahoon

    ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब प्रदेश के 5487 गाँव शामिल

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने हरियाणा दिवस यानी 1 नवम्बर को प्रदेश के 100 और गांवों को 24 घण्टे बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करने वाले फीडरों से जोड़कर ग्रामीणों को तोहफा दिया है। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब प्रदेश के 5487 गांवों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है, शेष गांवों को भी जल्द 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करवाएंगे।

    उल्लेखनीय है कि शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में भी 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति हो, इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 जुलाई, 2015 को कुरुक्षेत्र जिले के दयालपुर गांव से इस मनोहर योजना की शुरूआत की थी। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हरियाणा दिवस के अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के 67 गांव और इस योजना में शामिल किए गए हैं, जो अब पूरी तरह जगमग होंगे, इनमें सोनीपत जिला के 33 गांव-हरसाना खुर्द, हरसाना मालचा, सेरसा, खटकड़, साफियाबाद, सबोली, नंगल, पातला, रायपुर, शाहपुर तुर्क, किशोरा, कमाशपुर, भूरी, राजपुर, कामी, देबरू, कुराड़, सरधाना, बाली, नयाबांस, अहीर माजरा, गंगाणा, राणा खेड़ी, सिवानामल, नूरांखेड़ा, कोहला, ईशापुर खेड़ी, लाठ, जौली, बिढाल, ठसका, अहुलाना, मोहाना, पानीपत जिला के 9 गांव-डिकाडला, गढ़ी केवल, उझा, जलपाड़, कुराड़, धनशौली, उरलाना खर्द, दरियापुर और जीतगढ, रोहतक जिले के 10 गांव-गढ़ी खेड़ी, ताजा माजरा, गिरावड़, सिंगपुरा खुर्द, बहुजमालपुर, सांपल, बसाना, मुरादपुर टेकना, निरोठी, खुरामपुर, झज्जर जिले के 14 गांव-मातनहेल, मोहनबाड़ी, झांसवा, झाड़ली, खानपुर कलां, खानपुर खुर्द, चेड़ा, दरियापुर, लागरपुर, अमादलपुर, बिलौचपुरा, शाहजहांपुर, कुंजिया और भिंडावास तथा कैथल जिलो का 1 गांव नंदसिंह वाला शामिल है।

    इसी प्रकार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के 33 गांव इसमें शामिल किए गए हैं, जो अब शहर की तरह चमकेंगे, इसमें जिला चरखी दादरी के 6 गांव-जगराम बास, हुई, डालावास, मांडी केहर, फतेहगढ़ और सेहुवास, भिवानी जिले के 16 गांव- कैरू, आसलवास दूबिया, आसलवास मरेटा, लहलाना, भाखड़ा, हरिपुर, गोलपुरा, ढाणी शंकर, चैनपुरा, शेरपुरा, मोईला, घड़वा, कलौंद, गुढ़ा, बख्तावरपुरा और खरकारी एवं महेन्द्रगढ़ जिले के 11 गांव -बेवल, झिंगवान, खैराणा, मुंडिया खेड़ा, मुडैन, करीरा, कोटिया, बुचावास, अघियार, पाथेड़ा और कैमला गांव शामिल हैं। इससे पहले प्रदेश के 5387 गांवों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही थी, लेकिन अब और 100 नए गांवों को ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना में जोड़ दिया गया है।

    बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 77 प्रतिशत से अधिक गांवों को पूरी तरह जगमग किया जा चुका है , इससे प्रदेश के 10 जिले पूर्णत: जिनमें, पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, रेवाड़ी और फतेहाबाद शामिल है, जहां 24 घंटे बिजली उपलब्ध है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।