हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भगोड़े अमृतपाल...

    भगोड़े अमृतपाल ने चली नई चाल, मांगी ब्रिटेन की नागरिकता

    Amritpal singh news

    चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) भगोड़े खालिस्तानी अमृतपाल (Amritpal Singh) सिंह यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता चाहता है। शीर्ष खुफिया सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज18 को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के नेता ने फरवरी में ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया था। भगोड़े अमृतपाल सिंह ने इस आधार पर ब्रिटेन की नागरिकता मांगी थी क्योंकि उनकी पत्नी किरण कौर ब्रिटेन की नागरिक हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल का आवेदन ब्रिटिश अधिकारियों के पास लंबित है और उन्हें इस मामले पर फैसला लेना अभी बाकी है।

    यह भी पढ़ें:– भगोड़े Amritpal और पंजाब सरकार पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

    पंजाब को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे: मान

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने शुक्रवार को जोर देकर कहा कि वह पंजाब को अफगानिस्तान नहीं बनने देंगे। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस अभियान के बीच एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर दुकानें खोलकर बैठे हैं और नौजवानों को भड़का रहे हैं, वह अपना यह वहम निकाल दें कि पंजाब में किसी किस्म की गड़बड़ी फैला पाएंगे।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बनाना भी जानती है, चलाना भी जानती है। मान ने कहा, ‘ानून एवं व्यवस्था के बारे में वह तीन करोड़ प्रदेशवासियों से यही कहना चाहेंगे कि उन्होंने जो विश्वास उनमें (मान में) दिखाया है, मैं उस विश्वास को टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने लोगों से अपील की, ‘आइये अपने पंजाब को खुशहाल, नंबर वन सूबा बनायें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here