हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ चार यूनिट खून...

    चार यूनिट खूनदान कर इंसानियत का फर्ज निभाया

    बठिंडा(सच कहूँ/सुखनाम)। ब्लाक बठिंडा के सेवादारों द्वारा खूनदान की सेवाएं लगातार जारी हैं। खूनदान समिति डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक बठिंडा के जिम्मेवार सेवादार लखवीर इन्सां और विशाल इन्सां ने जानकारी देते बताया कि सेवादार गुरशरन इन्सां ने चरणजीत कौर निवासी बठिंडा जो कि जिन्दल नर्सिंग होम में उपचाराधीन है और आॅपरेशन होना था को खूनदान किया गया। अलपा निवासी बठिंडा जो कि प्रैगमा अस्पताल में उपचाराधीन है को पवन इन्सां ने खूनदान किया। अमनदीप इन्सां दीपी ने राधा रानी निवासी बठिंडा जो कि एम्ज अस्पताल में इलाज अधीन है के लिए खूनदान किया। चितरंजन शर्मा निवासी गाँव खुईयां मलकाना ने चमकौर सिंह निवासी गाँव सरावां के लिए खूनदान किया। इस मौके मरीजों के वारिसों ने खूनदान समिति और खूनदानी सेवादारों का धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here