हमसे जुड़े

Follow us

13.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में 3...

    हरियाणा में 3 मई से पूर्ण लॉक डाउन

    Lockdown in Haryana
    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब हरियाणा में 3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की।

    कोरोना अपडेट राज्य

    हरियाणा:  इस अवधि में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,02,516 हो गयी है। राज्य में इस महामारी से 4341लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 3,94,709 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

    आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 7772 बढ़कर 1,30,752 हो गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 9,82,297 हो गयी है जबकि 8053 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 2277 बढ़कर 1,17,405 हो गयी है तथा अब तक 10,54,746 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

    तेलंगाना: सक्रिय मामले बढ़कर 80,695 हो गये हैं और अभी तक 2368 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,67,727 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।
    उत्तर प्रदेश:  पिछले 24 घंटों के दौरान 8950 सक्रिय मामले कम होने से इनकी संख्या घटकर 3,01,833 रह गयी हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 12,874 संक्रमितों की मौत हो चुकी है तथा 9,67,797 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2141 सक्रिय मामलों के बढ़ने के साथ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,21,099 रह गयी है। राज्य में 6,14,693 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि इस महामारी से अभी तक 8810 लोगों की मौत हो गयी है।
    मध्य प्रदेश:  सक्रिय मामलों में 2285 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 88,511 रह गयी हैं तथा अब तक 481477 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5718 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।
    पंजाब:  सक्रिय मामले बढ़कर 58,229 हो गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 3,10,601 हो गई है जबकि 9160 मरीजों की जान जा चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले बढ़कर 1,45,139 हो गये हैं तथा अब तक 7355 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 429130 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।
    पश्चिम बंगाल:  विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे शुरू हो गयी है और राज्य में अब कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़ने शुरू हो गए है। पिछले 24 घंटे में 3035 सक्रिय मामलों का उछाल आने से इनकी कुल संख्या 1,16,659 हो गयी हैं और इस महामारी से अब तक 11,447 लोगों की मौत हो गयी है। राज्य में अब तक 7,17,772 लोग ठीक हो गए हैं।
    बिहार : सक्रिय मामले बढ़कर 1,08,203 हो गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 2642 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,73,261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 4399, जम्मू-कश्मीर में 2330, उत्तराखंड में 2731, ओडिशा में 2054, झारखंड में 2829, हिमाचल प्रदेश में 1525, असम में 1330, गोवा में 1222, पुड्डुचेरी में 817, चंडीगढ़ में 489, त्रिपुरा में 398, मणिपुर में 410, मेघालय में 174, सिक्किम में 148, लद्दाख में 144, नागालैंड में 107, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 68, अरुणाचल प्रदेश में 59, मिजोरम में 15, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव और लक्षद्वीप में चार-चार व्यक्ति की मौत हुई है।
    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।