हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home देश Ludhiana Gas ...

    Ludhiana Gas Leak: जागने से पहले ही ‘चिर निंद्रा’ में सो गए लोग

    Ludhiana Gas Leak

    लुधियाना गैस रिसाव से 11 लोग सोए मौत की नींद

    • चारों तरफ सनसनी, चीखते-पुकारते परिजन, भयग्रस्त दौड़ते लोग। मंजर था पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र का जहां जहरीली गैस रीसने से 11 लोग मौत की नींद सो गए।

    लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब में लुधियाना के गियासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री में हुआ गैस रिसाव 11 लोगों को मौत की नींद सुला गया। (Ludhiana Gas Leak) जबकि दो लोग गंभीर अवस्था में उपचाराधीन हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 सदस्य, दो बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में से छह लोगों की पहचान सौरव (35), वर्षा (महिला 35), आर्यन (10), अभय (13), कपलेश (40) और चुलु ( 16 महिला) के तौर पर हुई है जबकि घायलों की पहचान नितिन (40) और गौरव (50 ) के तौर पर हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चला है। बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है।

    यह भी पढ़ें:– नहाने के गलत तरीके से बन रहे लकवा व Brain Stroke के मरीज

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना का पता सुबह लगभग पौने आठ बजे तब लगा जब इलाके में गश्त कर रही पीसीआर टीम को कुछ लोग सड़क पर बेहोश पड़े मिले। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। गैस की गंध इतनी तीखी थी कि वहां खड़ा हो पाना मुश्किल था। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी भी गैस के प्रभाव से बेसुध हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है।

    मृतकों की संख्या 11 या 12 से अधिक हो सकती है

    लुधियाना नगर निगम में विपक्ष नेता जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि ग्यासपुर इलाके में 30 फुट रोड़ स्थित एक घर में दूध से संबंधित उत्पादों का काम करने वाली एक इकाई से गैस का रिसाव हुआ। (Ludhiana Gas Leak) उन्होंने कहा कि यहां लगे हुए बड़े बड़े फ्रिजों से गैस का रिसाव हुआ हो सकता है क्योंकि घटना वाले घर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मृतकों की संख्या 11 या 12 से अधिक हो सकती है।

    लुधियाना पश्चिम की एसडीएम स्वाति ने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान में लगी हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here