हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सलाबतपुरा: पा...

    सलाबतपुरा: पावन भंडारे पर साध-संगत का हुजूम, देखें विशाल नामचर्चा की झलकियां…

    सलाबतपुरा (एम के शायना)। डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी रुहानी धाम राजगढ़, सलाबतपुरा में रविवार को समस्त साध-संगत द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह का भंडारा श्रद्धाभाव और बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी रुहानी धाम राजगढ़, सलाबतपुरा में आयोजित पावन भंडारे की नामचर्चा में डेरा श्रद्धालुओं की तादाद इतनी बड़ी थी कि नामचर्चा पंडाल भी छोटे पड़े गये। नामचर्चा के दौरान डेरा श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरु जी द्वारा पूरे विश्व में चलाये जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यों में से एक ‘फूड बैंक’ मुहिम के तहत 55 अति जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह की राशन की किटें वितरित की गई और ‘आशियाना मुहिम’ के तहत 1 परिवार को नए घर की चाबी दी गई।

    इससे पूर्व पावन भंडारे की नामचर्चा की शुरूआत इलाही नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र नारा लगाकर व आई हुई समस्त साध-संगत को रूहानी स्थापना दिवस की बधाई देकर की। जिसके बाद कविराजों ने पवित्र ग्रंथों से भजन गाकर नामचर्चा पंडाल को भक्तिमय कर दिया। आइये देखते हैं नामचर्चा की झलकियां…..

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here