हमसे जुड़े

Follow us

16.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश Haryana Expre...

    Haryana Expressway: खुशखबरी, यमुनानगर से पिहोवा फोरलेन का हुआ सर्वे! अधिकारियों ने दी जानकारी

    Haryana Expressway
    Haryana Expressway: खुशखबरी, यमुनानगर से पिहोवा फोरलेन का हुआ सर्वे! अधिकारियों ने दी जानकारी

    Haryana Expressway: प्रतापनगर, राजेन्द्र कुमार। यमुनानगर से पिहोवा तक सड़क को फोरलेन बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआती प्रक्रिया के तहत सड़क से गुजरने वाले वाहनों का भार और प्रकार मापा जा रहा है। रोडछप्पर के पास एजेंसी के कर्मचारी वाहनों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं, ताकि यह आकलन किया जा सके कि फिलहाल इस मार्ग से कितने वजन के और किस श्रेणी के वाहन सबसे अधिक गुजर रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से पिहोवा तक सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने इस परियोजना की डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने का कार्य तेज कर दिया है।

    सड़क की लंबाई और वर्तमान स्थिति | Haryana Expressway
    • यमुनानगर से पिहोवा तक इस सड़क की कुल लंबाई 41.15 किलोमीटर है।
    • इसमें से 20 किलोमीटर हिस्सा यमुनानगर जिले में
    • जबकि 21.15 किलोमीटर हिस्सा कुरुक्षेत्र जिले में पड़ता है।
    • यमुनानगर जिले में पहले से 4.18 किलोमीटर सड़क फोरलेन है, वहीं कुरुक्षेत्र में 7.85 किलोमीटर सड़क पहले ही फोरलेन बनाई जा चुकी है। शेष 29.12 किलोमीटर सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव है। पिहोवा तक का पूरा मार्ग फोरलेन होगा।
    • फिलहाल सड़क की चौड़ाई लगभग 33 फीट है, जिसे फोरलेन बनने के बाद बढ़ाकर 55 फीट किया जाएगा।

    वाहनों का विस्तृत सर्वे | Haryana Expressway

    यमुनानगर से कुरुक्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर रोजाना कितने वाहन चलते हैं, उनके टायरों की संख्या, भार क्षमता, लदे हुए सामान का प्रकार और यह वाहन आगे किन जिलों व राज्यों तक जाते हैं—इन सभी बिंदुओं पर गहन सर्वे किया जा रहा है।

    अब तक के सर्वे में सामने आया है कि इस मार्ग से न केवल यमुनानगर और उत्तर प्रदेश, बल्कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के वाहन भी बड़े पैमाने पर माल ढुलाई के लिए गुजरते हैं।

    जाम से राहत और सुरक्षित यात्रा

    फोरलेन सड़क बनने से यात्रियों को ट्रैफिक जाम और वाहनों की भीड़ से बड़ी राहत मिलेगी। यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और आरामदायक होगी। खासकर उत्तराखंड और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग सबसे सुगम और तेज विकल्प बन जाएगा। हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र है, जहां हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते-जाते हैं। फोरलेन सड़क से यात्रा का समय कम होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी।

    व्यापार, उद्योग और कृषि को मिलेगा बढ़ावा

    यमुनानगर अपने लकड़ी उद्योग, पेपर मिलों और अन्य औद्योगिक इकाइयों के लिए जाना जाता है, जबकि पिहोवा और कुरुक्षेत्र कृषि व धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं।

    नई फोरलेन सड़क से

    • माल ढुलाई तेज होगी
    • किसानों को अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी
    • उद्योगों को कच्चा माल लाने-ले जाने में समय और लागत दोनों की बचत होगी
    • इसके साथ ही यमुनानगर का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन को भी बढ़ावा देगा, क्योंकि पर्यटकों के लिए इन स्थलों तक पहुंच और आसान हो जाएगी।

    अधिकारियों का बयान

    PWD के एक्सईएन अनिल कांबोज ने बताया, “मुख्यमंत्री द्वारा यमुनानगर–पिहोवा सड़क को फोरलेन करने की घोषणा के बाद डीपीआर तैयार की जा रही है। सड़क को वाहनों के आवागमन और भार क्षमता को ध्यान में रखते हुए मजबूत बनाया जाएगा।” यमुनानगर से पिहोवा तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी।