हमसे जुड़े

Follow us

19.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कंपनी के डिपो...

    कंपनी के डिपो से लाखों का सामान चोरी

    Hanumangarh News
    विद्यालय से पंजिका रजिस्टर चुराया

    प्रीतनगर निवासी राजकुमार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जगदंबे पेपर मिल के पास एक कंपनी के डिपो से चोर ताले तोड़कर लाखों रुपए का (Goods Stolen) सामान चोरी कर ले गए। सुबह डिपो संचालक को इस बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दी शिकायत में प्रीतनगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह फैशन शूटिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है और उसने कमीशन पर कंपनी का डिपो जगदंबे पेपर मिल के समीप लिया हुआ है। बीती 29 जनवरी की शाम को वह डिपो बंदकर घर चला गया।

    देर रात को चोरों ने डिपो के शटर के ताले तोड़कर वहां से हेल्थ गार्ड राईस ब्रेन आॅयल के 619 पैकेट, हेल्थ ग्रार्ड राईस ब्रेन आयल के 15 लीटर के 4 पैकेट, हेल्थ ग्रार्ड राईस ब्रेन आयल के 5 लीटर के 64 पैकेट, जियो इलाईट चाय 250 ग्राम के 560 पैकेट, जियो इलाईट चाय 500 ग्राम के 458 पैकेट, न्यू जीयो पोपुलर चाय 500 ग्राम के 65 पैकेट व अन्य काफी सामान चोरी (Goods Stolen) कर लिया। अगले दिन वह किसी काम के कारण डिपो पर नहीं जा पाया। दोपहर को चौकीदार ने उसे फोन कर चोरी बारे सूचित किया। उसने मौके पर जाकर सामान संभाला तो उपरोक्त सामान गायब था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here