हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुड़गांव विकास...

    गुड़गांव विकास मंच ने 25 शिक्षकों का किया सम्मान

    Gurgaon Vikas Manch sachkahoon

    राजीव नगर में भगवान परशुराम परामर्श केंद्र में हुआ कार्यक्रम

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर गुडगांव विकास मंच की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए 25 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें सात बेस्ट प्रधानाचार्य, 18 बेस्ट शिक्षक शामिल रहे। समारोह में द् अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के संस्थापक रवि कालरा व चिराग वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. पुष्पा धनखड़ मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता आचार्य गौरी शंकर गौतम ने कही।

    परशुराम परामर्श केंद्र राजीव नगर में आयोजित सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् नीना कपूर, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित पूर्व पुलिस अधिकारी चंद्रप्रकाश भारद्वाज, हरशरण मथारू लायंस क्लब, मंजू देशवाल अध्यक्ष उदय फाउंडेशन, श्री राधा कृष्ण गौशाला संचालिका साध्वी सविता जी, आचार्य रमेश कुमार व डॉक्टर रविंद्र गौतम ने शिरकत की। बेस्ट प्रधानाचार्य सुमन शर्मा, प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 4/7, नैंसी शर्मा प्रिंसिपल यूरो इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 51, संगीता दास प्रिंसिपल आरएच मैमोरियल पब्लिक स्कूल सेक्टर-87, डॉ. एसडी कुसुम प्रिंसिपल शांति विद्या निकेतन स्कूल मानेसर, वीरेंद्र कुमार मुख्य अध्यापक राजकीय स्कूल दादरी तोए, अभिनेता व शिक्षक राज चौहान, विजय मल्होत्रा चेयरमैन कीर्ति मोंटसरी, शिक्षिका दिशा कक्कड़, कुसुम वंदना शर्मा, योगेश भारद्वाज, हरिओम भारद्वाज, मुकेश कुमार शास्त्री, दीपिका शर्मा, मिथलेश शर्मा, रत्ना जैन, रितु कटारिया, वंदना शर्मा, ओलीवे फर्नांडिस, सुनील शर्मा अध्यक्ष लेक्चर यूनियन गुडगांव, शिक्षाविद् विरेंद्र कुमार शर्मा, नलिनी अस्थाना, गौरी शंकर नीना कपूर, मंजू देशवाल आदि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    मुख्य अतिथि रवि कालरा ने कहा कि शिक्षा के बिना हम अधूरे हैं। शिक्षित व्यक्ति ही एक सही समाज की संरचना कर सकता है। डॉ. पुष्पा धनखड़ ने कहा कि गुरु के बिना जीवन अधूरा है। आचार्य गौरी शंकर गौतम ने कहा कि माता पिता से बड़ा कोई गुरु नहीं है। इस अवसर पर राहुल पांडे, समाजसेवी बीके शर्मा, राजकुमार शर्मा समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।