हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गुर्जर महासभा...

    गुर्जर महासभा एक जौलाई को दिल्ली में करेगा भव्य सम्मान समारोह

    Gurjar Mahasabha
    Gurjar Mahasabha गुर्जर महासभा एक जौलाई को दिल्ली में करेगा भव्य सम्मान समारोह

    मीरापुर।(सच कहूं/ कोमल प्रजापति) अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एक जौलाई को दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन करेगा। सम्मान समारोह में गुर्जर समाज के नवनिर्वाचित सांसदो व मेधावी छात्रो को सम्मानित किया जायेगा।
    मीरापुर में पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी के भट्टे पर प्रेसवार्ता करते हुए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया कि एक जौलाई को दिल्ली कें कांस्टयूशन क्लब में एक राष्ट्रीय स्तर का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमें समाज के वर्तमान लोकसभा चुनाव में विजयी सांसदो, राज्यसभा सदस्यो , केन्द्रीय मंत्रियों , यूपीएससी में चयनित मेधावी युवको को सम्मानित किया जायेगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केन्द्रीय मंत्री रक्षा खडसे भी शामिल होंगे। महासभा देश में सामाजिक समरसता जागृति अभियान शिक्षा प्रसार कर रहा है।

    यह भी पढ़ें:–इस चाय को पीने से चेहरे पर आएगा ग्लो

    महासभा समाज के मेधावी छात्रो को पढाई में सहयोग देने के लिए सदा तत्पर रहती है तथा देशभर में गुर्जर समाज के स्वतन्त्रता सेनानियों व लोक सेवकों के इतिहास के लिए प्रदर्शनी लगाकर जानकारी देने का भी कार्य कर रहा है। प्रेसवार्ता में विजय धामा, मोहित प्रधान, राहुल, सुशील पोशपाल, जसवीर राणा, ब्रजमोहन मावी, इरशाद पुट्टी, राहुल बावरा, बिजेन्द्रपाल गुर्जर, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, सचिन ठाकुर , इन्द्रपाल कश्यप व प्रतीक सैनी आदि मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here