हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश Saint Dr. MSG...

    Saint Dr. MSG के मंत्रमुग्ध करने वाले सर्वश्रेष्ठ भजन

    Ram Rahim New Songs

    सरसा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां 40 दिन की रूहानी यात्रा पर बरनावा आश्रम पधारे थे। इस दौरान पूज्य गुुरु जी ने लाखों लोगों का नशा छूड़वाकर राम-नाम से जोड़ा। संतों का एक ही उद्देश्य होता है समाज का भला करना। संतो को हर जीव की फिक्र होती है। उन्हें हर जीव का अच्छा बुरा पता होता है। वह अपने हर करम से हर जीव का भला करते रहते हैं। पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां हमेशा से देश व दुनिया के लोगों को सही राह दिखाते हुए उन्हें प्रभु की कृपा दृष्टि के काबिल बना रहे हैं।

    पूज्य गुरु जी ने लोगों को समझाने के लिए हर वह तरीका अपनाया है जो लोगों को आसानी से पसंद आता है और जिस पर चलकर लोग अपनी जिंदगी को खुशनुमा बना रहे हैं। बात चाहे फिल्मों की करें, गानों की या रूबरू नाइट की। इन सब माध्यमों से पूज्य गुरु जी ने लोगों को अच्छा करने की प्रेरणा दी है। वहीं पूज्य गुरु जी ने रूहानी यात्रा के दौरान ही पूज्य गुरु जी ने तीन भजन लॉंच किए थे जो कि आज भी आपको हर घर, गाड़ी, सोशल मीडिया पर खूब बज रहे हैं। क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बुजुर्ग सभी यह भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ये भजन आज के नौजवानों को खूब पसंद कर रहे हैं।

    पाप छूपाके पूण्य दिखाके

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा गाया बहुत ही मधुर भजन ‘पाप छुपा के पुण्य दिखा के’ अभी भी सोशल मीडिया पर लगातार धूम मचा रहा है। पूज्य गुरु जी ने इस शब्द के माध्यम से समाज की कड़वी सच्चाई को बयान किया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं इस भजन में क्या है जब भी मैं आॅफिस से काम खत्म करके घर पर आता हूं तो यह भजन मैं जरूर सुनता हूं।

    ‘साडी नित दीवाली’

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दीपावली पर भजन ‘साडी नित दीवाली’ लॉन्च किया था। भजन ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। भजन को रिलीज होने के 45 घंटे से अधिक समय में ही 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने सुना। इससे पहले भी पूज्य गुरु जी के कईं भजनों को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है। सोशल मीडिया पर यूजर लिख रहे हैं कि पूज्य गुरु जी ने यह भजन बहुत शानदार तरीके से गाया, मजा आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा, ह्यसुनकर मंत्रमुग्ध हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा, भजन सुनकर बहुत अच्छा लगा। और यह भजन समाज को एक संदेश दे रहा है।

    हर मोबाइल पर बज रहा-जागो दुनिया दे लोको…गीत

    पूज्य गुरूजी ने इस बार नशे पर जमकर प्रहार किया। बातों में, प्रवचनों में और गीत में वे नशे को जड़ से उखाड़ने का संदेश देते रहे। नशे पर ही बनाया गया गीत-जागो दुनिया दे लोको के पांच दिन में व्यूअर का आंकड़ा 60 लाख के पार हो गया। मात्र 9 दिन में ही व्यूअर 10 मिलियन यानी एक करोड़ को पार कर गए। नशे व बुराइयों पर प्रहार करता यह गीत हर किसी के मोबाइल की ट्यून बन गया। जहन्नुम बने घरों को जन्नत बनाने का संदेश देते इस गीत को सुनकर नौजवानों ने नशीला पदार्थों से तौबा की। इस गीत में पंचायत प्रतिनिधि सरपंचों से आह्वान किया कि ठीकरी पहरा लगा दो। यूपी और टोहाना की सामाजिक संस्थाओं ने गुरूजी को नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों के खात्मे के लिए चलाई गई मुहिम पर सम्मान भी दिया।

    चैट पे चैट भजन ने किया कमाल

    पूज्य गुरु जी ने ‘चैट पे चैट’ भजन लाँच किया। पूज्य गुरु जी ने गाने के माध्यम से बयान किया है कि फोन में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि राम नाम कैसे जपना है यह भी सीखा जा सकता है। गाने में उन्होंने मोबाइल और गेम खेलने की वजह से खराब हो रहे स्वास्थ्य के बारे में भी बताया है कि बच्चे सारा दिन मोबाइल और वीडियो गेम खेलने में लगे रहते हैं जिसकी वजह से कोई बहुत ज्यादा मोटा हो रहा है, किसी की सेहत बिल्कुल खराब हो रही है, कोई पतला हो रहा है। फिर बच्चे टेंशन में आ जाते हैं जिसकी वजह से वह अकेलापन महसूस करते हैं, चिंता के कारण विश्व में आत्महत्या दर बढ़ बढ़ती जा रही है, मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों में वृद्धि होती जा रही है।


    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here