हमसे जुड़े

Follow us

31.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में सफीदों की साध-संगत ने गाया गुरुयश

    Naamcharcha in Safidon Sachkahoon

    पूज्य गुरु जी पर दृढ़ विश्वास दर्शाते हुए मानवता भलाई कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने का दोहराया संकल्प

    सफीदों (सच कहूँ/विकास सिंहमार)। ब्लॉक सफीदों की डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने राजीव कॉलोनी में सुमेर इन्सां वाले प्लाट में नामचर्चा (Naamcharcha in Safidon) का आयोजन किया। भंगीदास बल्ली इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पवित्र नारे के साथ नामचर्चा का आगाज किया और विनती का शब्द गाया। इसके पश्चात देशराज इन्सां, रोशन लाल इन्सां, हवा सिंह इन्सां, सुमेर इन्सां, विकास इन्सां व बहन उषा इन्सां ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से सतगुरु जी की महिमा का गुणगान किया। भंगीदास बल्ली इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत मानवता भलाई के 139 कार्य कर रही है, जिनमें गरीबों के मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी करवाना, भूखों को खाना खिलाना, गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना, नशों और बुराइयों के खिलाफ जागरूक करना और मरणोपरांत शरीरदान करना अदि शामिल है।

    उन्होंने कहा कि साध-संगत पूज्य गुरु जी पर पूरा दृढ़ विश्वास रखते हुए निरंतर इन्सानियत के भले के काम कर रही है और आगे भी इन कार्यों को और तेजी से किया जाएगा। नामचर्चा के दौरान रोशन लाल इन्सां ने पवित्र ग्रंथ में से संत-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़कर सुनाए। भंगीदास ने बताया कि नामचर्चा नियमित रूप से हर बुधवार को शाम 5:00 बजे से 6:30 बजे तक राजीव कॉलोनी में सुमेर वाले प्लाट में होगी। इस अवसर पर जगदीश इन्सां, सूरजभान इन्सां, राम मेहर इन्सां व बहन उमा इन्सां, संतरो इन्सां, बबीता इन्सां, सावित्री इन्सां, कमला इन्सां, ओमपती इन्सां, सुमन इन्सां, संतोष इन्सां सहित साध-संगत उपस्थित रही। इस दौरान साध-संगत ने प्रशासन के निर्देशानुसार कोरोना के मद्देनजर सेनेटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग सहित सभी नियमों का पूर्णत: पालन किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here