हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गुरुग्राम : ब...

    गुरुग्राम : बरसात के बीच गिरी 3 मंजिला इमारत, राहत और बचाव कार्य जारी

    3-storey-building-collapsed SACHKAHOON

    गुरुग्राम। गर्मी से राहत पाने के लिए सब लोग बरसात की बाट जो रहे थे। मानसून की दूसरी बरसात गुरुग्राम में आफत बनकर बरसी। बरसात के कारण जिले के खवासपुर गांव में 3 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई, जिसमें पांच छह लोगों की दबे होने की आशंका जताई गई। समाचार लिखे जाने तक एक मजदूर को जीवित बाहर निकाला गया था। उसके पांव में गहरी चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि आंधी बरसात के बीच इस इमारत पर बिजली भी गिरी थी।

    3-storey-building-collapsed SACHKAHOON

    जानकारी के अनुसार गुरुग्राम जिला की फरुखनगर खंड के गांव खवासपुर में एक वेयरहाउस की बिल्डिंग में कुछ लेबर रह रही थी। रविवार को हुई बरसात में यह लेबर इस बिल्डिंग में ही थी। मूसलाधार बारिश के बीच तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई । कुछ लोग तो इस इमारत से बाहर निकलने में कामयाब हो गए , लेकिन कुछ मलबे में ही दब गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन, आपदा प्रबंधन के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे ।

    3-storey-building-collapsed sachkahoon

    सावधानी पूर्वक राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। रात 10:00 बजे तक एक मजदूर को मलबे से निकाला गया था ।उसके पांव में गहरी चोट लगी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर 10 गुरुग्राम का नागरिक अस्पताल व पटौदी अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया । आपातकालीन विभाग को घायलों के लिए याद रखा गया। सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने बताया कि कम घायलों को पटौदी में उपचार के लिए भेजा जाएगा और अधिक घायलों को गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में भेजा जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।