हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश कविता: सच्ची ...

    कविता: सच्ची सरकार आ गई….

    Happy Incarnation day poetry

    डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार दिवस (कार्तिक की पूर्णमासी) के उपलक्ष्य में प्रस्तुत है लेखक कुलदीप स्वतंत्र की कलम से लिखी ये कविता।

    सच्ची सरकार आ गई
    भाईचारा प्रेम जब मिटने लगा,
    हर रिश्ते में दरार आ गई,
    तरस खाकर करने उद्धार रूहों का
    सच्ची सरकार आ गई।
    ———-
    कार्तिक की पूर्णमासी,
    हर रूह के मस्तक पर उज्जास था।
    सूखी कलियां जी उठी,
    रूहानियत के बादशाह का आगमन बड़ा खास था,
    उनके दर से कोई खाली जाए।
    न किसी की भूख बर्दाश्त थी,
    हर मस्तक पर रौनक और मुस्कान हो।
    केवल उनकी यही अरदास थी,
    साधुओं को मिठाई खिलाकर।
    उनकी भूख मिटाते थे,
    मेहनत हक हलाल का खाना खुद अपनाते, और सिखाते थे।
    जी उठा आलम सारा,
    बंजर भूमि में बाहर छा गई।
    सच्ची सरकार आ गई,
    ————
    सादगी के पुंज, प्रेम प्रतीक, और महानों के महान थे,
    कण-कण, ब्रह्मण्ड उनके वश में और दुनिया के अरमान थे।
    प्यासे की प्यास मिटी और भूखों का सहारा हुआ,
    नंगे को कपड़ा, तंग को धन, भव में डूबते को किनारा हुआ।
    हर बुराई मिटने लगी, अंधेरे में उजाला हुआ,
    रूहानियात की महक जो छा गई।
    सच्ची सरकार आ गई।
    ——————-
    जन्म-मरण के दु:ख फिर मिटाने लगे,
    देकर नाम का वरदान, शराब के गंदे नशों से मुक्त कराने लगे।
    काल हुआ चिड़चिड़ा क्योंकि, रूहों को छुड़ाने की मर्ज उसे दुखा गई
    सच्ची सरकार आ गई।
    —————
    भाईचारा प्रेम की लहर चली, अच्छाइयों का पौधा खिल उठा
    काल बड़ा छटपटाया, साम्राज्य उसका हिल उठा।
    जब सचखंड ले जाने को उनके, मसीहा की पतवार आ गई ।
    सच्ची सरकार आ गई।। तरस खाकर करने उद्धार रूहों का सच्ची सरकार आ गई।।

    -लेखक: कुलदीप स्वतंत्र

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here