हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश अखंड सुमिरन म...

    अखंड सुमिरन मुकाबले में हरियाणा का काबड़ी रहा प्रथम

    Meditation Competition

    दूसरे स्थान पर कुरुक्षेत्र और असंध ने पाया तीसरा स्थान | Meditation Competition

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के बीच चल लगातार चल रहे अंखड सुमिरन मुकाबले (Meditation Competition) में इस बार 1 सितंबर से 30 सितंबर 2022 के बीच दुनियाभर के 542 ब्लॉकों के 5,29,579 सेवादारों ने 2,23,55,575 घंटे रामनाम का जाप कर सृष्टि की भलाई और सुख शांति के सच्चे सतगुरु से अरदास की। सुमिरन मुकाबले में विजेता की बात करें तो इस बार हरियाणा के पानीपत जिले का ब्लॉक काबड़ी प्रथम रहा।

    इस ब्लॉक के 5689 सेवादारों ने 1203508 सुमिरन किया है। जबकि दूसरा और तीसरी स्थान भी हरियाणा के ही ब्लॉकों ने हासिल किया। जिसमें कुरुक्षेत्र ब्लॉक के 6102 डेरा श्रद्धालुओं ने 9,02,325 अंखड सुमिरन कर दूसरा और असंध ब्लॉक के 8344 डेरा अनुयायियों ने 860519 घंटे रामनाम का जाप कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। टॉप-10 की बात करें तो इस सूची के सभी ब्लॉक हरियाणा के हैं।

    विदेशों में भी साध-संगत ने जपा राम-नाम

    डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे अंखड सुमिरन मुकाबले में विदेशों की साध-संगत भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। इस बार मेलबोर्न, न्यूजीलैंड, इटली, कनाडा, ब्रिसबेन, इंग्लैंड, यूएई, कैनबेरा, कुवैत, सिडनी, बजिंग में 827 सेवादारों ने 17,585 घंटे रामनाम का जाप किया है।

    मालिक प्यार उसकी रहमत, इंसान पर तभी बरसती है। जब उसे दृढ़ यकीन आता है और ये सेवा सुमिरन के बिना आ नहीं सकता। जितना संभव हो सेवा करो, सुमिरन करो तभी आप मालिक सतगुरु की दया मेहर के लायक बन सकते हैं। चलते, बैठते, काम-धंधा करते हुए भी जो सुमिरन किया जाता है वो इस कलयुग में मंजूर होगा। इसलिए आप अपनी भावना को शुद्ध करते हुए दृढ़ यकिन के साथ आगे बढ़ते जाएं सेवा-सुमिरन करते जाएं तो मालिक की खुशियों के हकदार आप जरूर बनेंगे।
    -पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here