हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home देश हरियाणा के गा...

    हरियाणा के गांव शहर होंगे चकाचक, पूज्य गुरु जी करेंगे शुभारंभ

    Cleanliness-drive

    चंडीगढ़। सच्चे दाता रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के साथ पूजनीय परमपिता शाह सतनाम जी महाराज का पावन अवतार दिवस मनाने की खुशी में हरियाणा की साध-संगत आज 23 जनवरी को पूरे प्रदेश में सफाई महा अभियान चलाएगी। सफाई महा अभियान का शुभारंभ पूज्य गुरु जी सुबह दस बजे शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा, जिला बागपत (यूपी) से करेंगे।

    पूज्य गुरु जी रविवार सायं यूट्यूब पर आॅनलाइन गुरुकुल के माध्यम से देश-विदेश की साध-संगत से लाइव रूबरू हुए, इस दौरान हरियाणा के सेवादारों ने पूज्य गुरु जी से विनती की कि हरियाणा की साध-संगत पावन अवतार माह की खुशी में पूरे राज्य में सफाई महा अभियान चलाना चाहती है। सेवादारों ने पूज्य गुरु जी से विनती की कि आपजी इस सफाई अभियान का शुभारंभ अपने कर कमलों से करें। सेवादारों की विनती की स्वीकार करते हुए पूज्य गुरु जी ने इस सफाई अभियान में भाग लेने वाले सेवादारों को अपने आशीर्वाद से नवाजा।

    आपजी ने फरमाया कि हम बेपरवाह शाह सतनाम, शाह मस्तान दाता रहबर से ये दुआएं जरूर करेंगे कि मालिक ये जो सफाई कर रहे हैं, जिनकी सफाई करते हैं, समाज की सफाई करते हैं, पूरे समाज के करवट आती है, रोग भाग जाते हैं, सबके घरों में खुशियां आती हैं, जो भी सेवादार वहां पहुंचे, हे मेरे मालिक!हे मेरे एमएसजी दाता रहबर! अरबों-खरबों गुणा उन्हें खुशियों से मालामाल कर देना, कोई कमी नहीं आने देना।

    सफाई महाअभियान को लेकर सरसा, फतेहाबाद, जीन्द, हिसार, भिवानी, कैथल, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह-मेवात सहित सभी जिलों में साध-संगत ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here