हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हेड कांस्टेबल...

    हेड कांस्टेबल दस हजार की रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

    Patiala News
    Bribe Arrested: विजीलैंस ब्यूरो ने धरा रिश्वतखोर पुलिस इंस्पैक्टर

    पुलिस कर्मचारी के एक मामले को रफा-दफा करने की एवज में मांगी रिश्वत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला के चौपटा थाना में तैनात एक हेड कांस्टेबल को विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी पुलिस कर्मी ने एक अन्य पुलिस कर्मचारी से ही एक मामले को रफा-दफा करने की एवज में रिश्वत ली। जानकारी अनुसार पीड़ित पुलिस कर्मी शमशेर सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने चरित्र हनन के उद्देश्य से चौपटा में झूठी शिकायत दी थी।

    शिकायत को लेकर चौपटा थाना में तैनात हेड कांस्टेबल राजबीर उस पर रिश्वत का दबाब बना रहा था। राजबीर को उसने पहले 20 हजार रुपए दिए थे। लेकिन अब वह डीएसपी के नाम पर 15 हजार की रिश्वत मांग रहा था। उसने विजिलेंस को शिकायत दी। मंगलवार को शमशेर सिंह दस हजार रुपए की रिश्वत देने आरोपी राजबीर को देने के लिए गया तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी। जिसके बाद प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ छापा मारा गया। आरोपी हेड कांस्टेबल राजबीर को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।