हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फरीदाबाद के ह...

    फरीदाबाद के होटल में नर्स की हत्या

    Nurse killed in Faridabad hotel

    पिता के ब्यान पर पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

    फरीदाबाद(सच कहूँ न्यूज)। जिले के बल्लभगढ़ सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के एक ओयो होटल में 24 साल की एक युवती की युवक ने गला दबाकर हत्या कर दी। युवती बल्लभगढ़ के एक नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया है और मृतका के पिता के बयान पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    नैनपाल की 24 वर्षीय बेटी मोहना रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में नर्स का काम करती थी। उनकी बेटी छुट्टी के बाद घर न जाकर शेखपुर गांव के रहने वाले पवन के साथ सेक्टर-7 के एक ओयो होटल में चली गई। शाम करीब 5:30 बजे पवन खाने लाने के बहाने होटल से चला गया। जब वह शाम 7:30 बजे तक वापस नहीं आया तो होटल प्रबंधन ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो युवती अंदर मृत अवस्था में पड़ी थी। होटल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया।

    सूचना मिलते ही सेक्टर-7 चौकी प्रभारी बिजेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पाया कि युवती के गले पर चोट के निशान थे। अशंका है कि युवती की हत्या गला दबाकर की गई है। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को दी गई। पुलिस ने युवती के पिता नैनपाल के बयान पर आरोपी युवक पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।