हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में म...

    हरियाणा में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को सरकारी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा सुविधा

    Manohar

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश की मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा सुविधा का ऐलान किया है। ये बीमा सुविधा सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली स्वास्थ्य बीमा सुविधा के समान होगी। इसमें मीडिया कर्मचारियों को कैशलेस सुविधा प्रदान की जाएगी। इस बाबत आए एक प्रस्ताव को सीएम मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी। जानकारी के अनुसार आयुष्मान भारत और कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा के दौरान कई अहम् निर्णय प्रदेश की सरकार द्वारा लिए गए हैं। इनमें-आजाद हिन्द फौज के सिपाहियों और उनके आश्रितों को भी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही आपातकाल में जेल में रहे लोगों के परिजनों को भी इस तर्ज पर सुविधा का लाभ दिया जाएगा।

    इन श्रेणियों को भी मिलेगी ये सुविधा

    सीएम मनोहर लाल द्वारा मंजूर किए गए प्रस्तावों में हिंदी आंदोलन से जुड़े लोगों के परिवारों को भी सरकारी कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य बीमा लाभ देने की बात कही गई है। इसके साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध के बंदियों के परिजनों को भी ये सुविधा मिलेगी। वहीं इसके अलावा निर्माण श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना में कवर किए जाने की योजना बनाई गई है। इसी के साथ 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले नम्बरदारों, चौकीदारों, आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्करों के परिवारों को भी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।