हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश हरियाणा, दिल्...

    हरियाणा, दिल्ली में गर्मी, हिमाचल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश

    Weather in Sirsa

    नई दिल्ली (एजेंसी)। होली के बाद उत्तर भारत में गर्मी बढ़ने से तापमान में रोज बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। मार्च के महीने में ही हरियाणा, राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। गर्मी को देखकर लोग समझ नहीं पा रहे कि अगर गर्मी का अभी यही हाल है तो मई, जून में गर्मी तो लोगों का बुरा हाल कर देगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। हरियाणा, राजस्थान दिल्ली में गर्मी से अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

    वहीं आने वाले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र, हिमाचल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। इसी के ही साथ अगले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर लू चल सकती है।

    चक्रवात ‘आसनी’ को लेकर हाई अलर्ट

    मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बना गहरा दबाव मंगलवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और बुधवार को म्यांमार के थांडवे तट को पार कर सकता है। ये सोमवार को उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव से गहरे दबाव में बदल गया था और 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ रहा था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here