हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More
    Home देश सरसा में झमाझ...

    सरसा में झमाझम बारिश, राजस्थान से लेकर यूपी तक मौसम हुआ सुहावना

    Haryana Pre-monsoon
    Haryana Pre Monsoon : सरसा में झमाझम बारिश, राजस्थान से लेकर यूपी तक मौसम हुआ सुहावना

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Pre-monsoon: हरियाणा समेत अन्य राज्यों में आज प्रीमॉनसुन की बारिश हुई। वहीं हरियाणा के सरसा में हुई बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया। आज दोपहर से काले घने बादल छाए हुए थे और कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई। हालांकि बारिश कुछ ही मिनट चली लेकिन इससे कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

    छाया: सुशील कुमार

    9 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट | Haryana Pre-monsoon

    हरियाणा में पिछले एक महीने से अधिक समय से जारी भीषण गर्मी के सितम पर प्री-मानसून की बारिश की बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। हरियाणा के कैथल, सरसा अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला सहित कई जिलों में बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आई है। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 9 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

    छाया: सुशील कुमार

    यूपी के इन जिलों में रहेगी बादलों की आवाजाही | UP Pre-monsoon

    उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूवार्नुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इन जिलों में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी।

    यह भी पढ़ें:– खुशखबरी: नोएडा एयरपोर्ट के पास आम लोगों को मिलेंगे सस्ते घर, जानें क्या है प्रक्रिया…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here