शहर हुआ पानी पानी, थोड़ी बरसात ने ही खोली दावों की पोल

Heavy Rain, Sirsa, Rainy Season, Summer, Relief

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पिछले करीब एक पखवाड़े से भयंकर गर्मी की मार झेल रहे सरसावासियों को इन दिनों बरसाती मौसम (Heavy Rain) खूब भा रहा है मगर साथ ही साथ बरसाती पानी के सड़कों पर जमा होने की परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है। आलम ये है कि शहर के अनेक हिस्सों में जलभराव होने के कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों से दोचार होना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार रात को हुई तेज बरसात के कारण बुधवार को शहर के अनेक हिस्सों जिसमें मुख्य तौर पर सुर्खाब चौक, जनता भवन मार्ग, अग्रसेन कॉलोनी, तुलाराम झूंथरा धर्मशाला से लेकर भगवान परशुराम चौक, खैरपुर व नहर कॉलोनी के सामने के हिस्सों में काफी मात्रा में पानी एकत्रित हो गया।

जलभराव की स्थिति होने पर बुधवार सुबह सबसे अधिक दिक्कतें स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हुई क्योंकि उनके घरों से होकर मुख्य सड़कों तक जाने में ही काफी मात्रा में बरसाती पानी से होकर उन्हें गुजरना पड़ा। अहम बात यह है कि प्रशासनिक तंत्र की ओर से बरसात के मौसम से पूर्व ही शहर में जलनिकासी का कड़ा प्रबंध करने के दावे करते रहे हैं मगर अब शहर में हुई बरसात ने इन दावों की कलई खोलकर रख दी है।

कहां कितना बरसा पानी | Heavy Rain

  • सरसा               23 एमएम
  • ओटू                 10 एमएम
  • पंजुआना          18 एमएम
  • रोड़ी                  10 एमएम
  • कांलावाली        20 एमएम
  • खुइयां              24 एमएम
  • अबूबशहर        20 एमएम
  • गोलेवाला         12 एमएम

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।