हमसे जुड़े

Follow us

15.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश हिमाचल विधानस...

    हिमाचल विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को

    Himachal assembly elections

    Himachal assembly elections

    सभी 68 सीटों पर एक साथ होगा मतदान, 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

    नई दिल्ली(सच कहूँ न्यूज)। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव (Himachal assembly elections) होंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। हिमाचल में वोटिंग सिंगल फेज में की जाएगी। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर रखी गई है। आयोग ने कहा कि नामांकन की तारीख तक वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। कुमार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है। इस बार 80 साल से ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों और कोरोना पीड़ितों को घर से वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। वोटर हेल्पलाइन ऐप भी जारी की गई है। इसके जरिए कोई भी वोटर किसी भी वक्त शिकायत कर सकता है।

    विधानसभा चुनाव का ये है शैड्यूल

    • नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर
    • नॉमिनेशन- 25 अक्टूबर
    • मतदान- 12 नवंबर
    • काउंटिंग- 8 दिसंब

    8 जनवरी को खत्म हो रहा हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल

    हिमाचल विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी को खत्म हो रहा है। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। इनमें 20 सीटें आरक्षित हैं। 17 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 3 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं। 2017 में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा 44, तो कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट पर सीपीआईएम और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

    सीएम पद के दावेदार कौन-कौन?

    भाजपा से वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सबसे बड़े दावेदार हैं। अगर 2017 की तरह कोई बड़ा उलटफेर होता है तो केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी उट का चेहरा बन सकते हैं। कांग्रेस की ओर से मुकेश अग्निहोत्री, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी दावेदारों की सूची में शामिल है।

    मोदी ने मोर्चा संभाला, प्रियंका की भी रैली

    हिमाचल में सरकार रिपीट के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल लिया है। हिमाचल में पहली बार कोई प्रधानमंत्री चुनाव की घोषणा से पहले ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गांधी के रैली करने पर सस्पेंस है। कांग्रेस ने इसलिए प्रियंका को हिमाचल में रैली की जिम्मेदारी दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here