हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home कारोबार कच्चे तेल की ...

    कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, दिवाली पर गिफ्ट देने जा रही मोदी सरकार!

    Crude Oil Price Gain
    Oil Prices Rise: रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद से बढ़ी तेल की कीमतें

    पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

    नयी दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वैश्विक बाजार में लगभग दो सप्ताह से गिर रही कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को भी स्थिर रहे। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट क्रूड आज 85.14 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 1.83 प्रतिशत के दबाव से 79.74 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

    घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। देश में पिछले चार महीने से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

    देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

       महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

    • दिल्ली…………..96.72……..89.62
    • मुंबई …………..106.31…….94.27
    • कोलकाता ……..106.03…….92.76
    • चेन्नई……………102.63…….94.24

    वगैर इथेनॉल पेट्रोल डीजल पर दो रुपए उत्पाद शुल्क में कुछ राहत

    सरकार ने वगैर इथेनॉल पेट्रोल और डीजल पर दो रुपए उत्पाद शुल्क लगाने की अवधि में कुछ राहत देने की घोषणा की है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आज से वगैर इथेनॉल मिश्रण के पेट्रोल और डीजल पर दो रुपए उत्पाद शुल्क लगना था लेकिन पेट्रोल पर यह एक नवंबर से और डीजल पर यह छह महीने बाद एक अप्रैल 2023 से प्रभावी होगा। वित्त मंत्री ने चालू वित्त वर्ष के बजट में यह घोषणा की थी।

    सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के रेट घटाए, जानें कीमत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here