हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ अलग रह रहे पत...

    अलग रह रहे पति ने बुलाया होटल, पत्नी को दिया जहर?

    Noida News
    Suicide Attempted: मां-बेटे ने आर्थिक कमजोरी से तंग आकर किया आत्महत्या का प्रयास, बेटा गंभीर

    कैथल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के कैथल में आज एक युवती को उसके पति ने कथित रूप से जहर देकर मारने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आपात सेवा 112 पर पीड़िता ने फोन कर कहा था कि वह होटल के कमरे के बाथरूम से बोल रही है और उसकी जान को खतरा है। महिला ने यही बात अपने भाई को फोन कर भी कही थी। पुलिस और महिला का भाई होटल पहुंचे और बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला को निकाला। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार महिला अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

    क्या है मामला

    पीड़िता के भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी एक साल पहले पंजाब के मोगा निवासी वीरेंद्र से हुई थी। दोनों में कुछ समय से अनबन चल रही थी। वीरेंद्र ने अपनी पत्नी को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। बाद में बहन ने फोन कर बताया कि उसकी जान को खतरा है। आरोप है कि वीरेंद्र उस समय होटल के कमरे में मौजूद था और जब पीड़िता के भाई ने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए गाड़ी ले आने को कहा तो वह भाग गया। पुलिस पहले पीड़िता को सरकारी अस्पताल ले गई लेकिन बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया। सिविल लाइन पुलिस के जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह जहर का मामला लगता है लेकिन जहर महिला ने खुद निगला है या उसे जबरदस्ती खिलाया गया है यह जांच का विषय है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here