हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    जॉनसन के आईसीयू में भर्ती होने से दुखी हूं :ट्रंप

    Trump Tariff News
    Trump's Tariff News: ट्रंप ने फार्मा इंडस्ट्री को दी टैरिफ सम्बन्धी ये चेतावनी, इंडस्ट्री में हड़कंप

    वाशिंगटन (एजेंसी)। Aaj Ki Antarrashtriya Samachar:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आईसीयू में भर्ती होने की खबर सूनकर गहरा दुख जताया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, ‘मैं अपने अच्छे दोस्त और अमेरिका के मित्र बोरिस जॉनसन को शुभकामनाएं भेजता हूं। मैं उनके आईसूयू में भर्ती होने की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने कहा कि सभी अमेरिकी श्री जॉनसन के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘जॉनसन बहुत ही मजबूत, दृढ़ निश्चयी और आसानी से हार नहीं मानने वाले इंसान हैं।

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डाउनिंग स्ट्रीट ने बयान जारी कर कहा, ‘कोरोना वायरस के लक्षण के बाद प्रधानमंत्री को रविवार शाम से लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था लेकिन प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गयी और मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।